15 फरवरी को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में आ जाएगा। इस राशि में 11 मार्च तक रहेगा। इस ग्रह का प्रभाव इनकम, खर्चा, शारीरिक सुख-सुविधाएं, शौक और भोग-विलास पर होता है। इस ग्रह के कारण विवाह, पत्नी, अपोजिट जेंडर और यौन सुख संबंधी मामलों में शुभ-अशुभ बदलाव देखने को मिलते हैं। शरीर में शुक्र का प्रभाव प्राइवेट पार्ट्स पर पड़ता है। इसके अशुभ प्रभाव से खांसी और कमर के निचले हिस्सों में बीमारी होती है।
इस ग्रह की अच्छी स्थिति होने से जीवन में कई सुख-सुविधाएं मिलती हैं। वैवाहिक जीवन में भी इसका असर पड़ता है। कुंडली में शुक्र मजबूत हालत में हो तो दांपत्य जीवन सुखद रहता है। वहीं, कमजोर होने से वैवाहिक जीवन को खराब हो सकता है। इस ग्रह की चाल बदलने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। वहीं, शुक्र के कारण कन्या और तुला राशि वालों का खर्चा बढ़ सकता है। इन राशियों के लोगों को नुकसान होने का योग हैं। इनके अलावा वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा।
मौसम में अचानक बदलाव के योग
शुक्र के राशि बदलने से खाने की चीजों के दाम सामान्य रहेंगे। सब्जियां, तिलहन और दलहन की कीमतें कम होंगी। देश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश से ठंड बढ़ सकती है। सोना-चांदी और कीमती धातुओं में तेजी आ सकती है। दूध से बनी चीजों का उत्पादन बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। शुक्र का राशि बदलना देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा।
कुंभ सहित 8 राशियों को अचानक फायदा
शुक्र के राशि बदलने से मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को अचानक फायदा हो सकता है। किस्मत का साथ मिल सकता है। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। अपोजिट जेंडर वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। उनसे मदद मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है।
कन्या और तुला राशि वाले संभलकर रहें
शुक्र के मीन राशि में जाने से कन्या और तुला राशि वालों को नुकसान हो सकता है। लेन-देन और निवेश में संभलकर रहना होगा। कामकाज में अनचाहा बदलाव हो सकता है। अनचाहे खर्चे बढ़ सकते हैं। यात्राएं होंगी। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। अपोजिट जेंडर वालों से विवाद होने के योग हैं। सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। दौड़-भाग रहेगी। लव लाइफ या दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। इनके अलावा वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा।