अन्यताजा खबर

गाजियाबाद कोर्ट में घुसा तेंदुआ,:3 लोगों पर मारा झपट्टा, वकीलों ने भागकर बचाई जान; वन विभाग रेस्क्यू को पहुंचा

गाजियाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर एक तेंदुआ घुस गया। उसने पुरानी बिल्डिंग के पास एक वकील और जूता पॉलिश करने वाले पर जानलेवा हमला कर दिया। जूता पॉलिश करने वाले व्यक्ति के कान पर झपट्टा मारा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेंदुआ घुसते ही पुरानी बिल्डिंग के सारे कोर्ट रूम खाली कराए गए। बताया जा रहा है कि तेंदुआ करीब 60 मिनट से कोर्ट परिसर में मौजूद है। पूरी कचहरी में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। वकीलों और कोर्ट परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा कि दो वकील फावड़ा और डंडा लेकर तेंदुए को पकड़ने के लिए बिल्डिंग में घूम रहे हैं। तीसरा वकील इसका वीडियो बना रहा था। इसी बीच तेंदुए ने उन पर हमला कर देता है। वहीं, वकील तेंदुआ पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।

करीब आधे घंटे के बाद वन विभाग की 12 सदस्यीय टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। टीम अपने साथ जाल, पिंजरा लेकर आई है। फिलहाल मुख्य कोर्ट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लोहे का चैनल बंद है। बिल्डिंग के बाहर कोर्ट स्टाफ, कर्मचारी, वकील समेत सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी है। वन विभाग की टीम कोर्ट की मुख्य बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो गई है, जिसमें तेंदुआ होना बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, “CJM कोर्ट बिल्डिंग में सीढ़ियों के नीचे तेंदुआ पहली बार देखा गया। लोगों को देखते ही तेंदुआ वहां से भागा। वह लोगों पर झपट्‌टा मारते हुए भागने लगा। तेंदुए के हमले में एक सिपाही, एक ‌‌वकील, जूता पॉलिश करने वाला व्यक्ति समेत कई लोग घायल हुए हैं।” घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें तेंदुआ बिल्डिंग में लोहे की ग्रिल के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button