Asaram Bapu: आसाराम को गांधीनगर की कोर्ट से लगा करारा झटका, शिष्या से दुष्कर्म मामले में दोषी करार

दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे संत आसाराम बापू को गांधीनगर की एक अदालत से भी बड़ा झटका लगा है।दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे संत आसाराम बापू को गांधीनगर की एक अदालत से भी बड़ा झटका लगा है। गांधीनगर की अदालत ने एक महिला शिष्या से दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू को दोषी करार दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर सत्र अदालत ने आसाराम बापू को एक दशक पुराने यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया है। आसाराम पर सूरत की एक महिला ने करीब 10 साल पहले अहमदाबाद के मोटेरा स्थित उनके आश्रम में बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।