अंतरराष्ट्रीय

होर्मुज जलडमरूमध्य में दोहरे हमले से बढ़ा तनाव, कुछ घंटों में दो जहाजों को बनाया गया निशाना

दुबई । पश्चिम एशिया के संवेदनशील समुद्री मार्ग होर्मज जलडमरूमध्य में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ ही घंटों के अंतराल में दो जहाजों पर हमले की घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड आॅपरेशंस (वङटळड)ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात करीब 11:40 बजे संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा तट के पास एक तेल टैंकर को अज्ञात प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया।
एजेंसी के अनुसार, हमले में जहाज के सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और किसी तरह का पर्यावरणीय नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, हमले के पीछे किसका हाथ है, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इससे पहले रविवार को ही इसी जलडमरूमध्य में एक अन्य जहाज पर भी हमला किया गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने क्षेत्र में अस्थिरता को और बढ़ा दिया है, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच।
विशेषज्ञों के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की सुरक्षा चूक या हमला वैश्विक बाजारों और समुद्री व्यापार पर व्यापक असर डाल सकता है।

Related Articles

Back to top button