पहली बार पति के साथ दिखीं ‘पुष्पा’ की हीरोइन:उदयपुर एयरपोर्ट पर फैंस को दिया फ्लाइंग किस

उदयपुर। शादी के बाद साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शुक्रवार दोपहर उदयपुर से हैदराबाद रवाना हो गए। रश्मिका रेड सूट में पति विजय का हाथ थामकर एयरपोर्ट पहुंचीं।
विजय लाइट पिस्ता कलर का कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। दोनों ने एयरपोर्ट पर फैंस को फ्लाइंग किस दिया और सिर झुकाकर फैंस को शुक्रिया कहा। दोनों ने 26 फरवरी को होटल मेंमेटोस एकाया में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाज से शादी की थी।
शादी में आए गेस्ट तेलुगु फिल्म डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा समेत अन्य दोपहर में हैदराबाद लौट गए।
आज सुबह सबसे पहले फिल्म कबीर सिंह और एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हैदराबाद की फ्लाइट ली थी।
रश्मिका-विजय की शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। इसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के स्टार और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।
इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ ही बॉलीवुड स्टार्स ने भी रश्मिका-विजय को शादी की बधाई दी। सिद्धार्थ मल्होत्रा, उनकी पत्नी कियारा आडवाणी, विकी कौशल, करण जौहर, रकुल प्रीत सिंह ने दोनों को बधाई देते हुए उनकी शादी की फोटो भी शेयर की।
शादी में रश्मिका ने सिंदूरी रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। उनका दक्षिण भारतीय दुल्हन का क्लासिक लुक था। माथे पर सोने की पट्टी और हार पहना। मंगलसूत्र पहनाने की रस्म के दौरान रश्मिका की आंखों में खुशी के आंसू थे।
वहीं विजय देवरकोंडा ने धोती और कंधे पर सिंदूरी लाल रंग का दुपट्टा पहना। दोनों अपने पारंपरिक परिधान में खूबसूरत लग रहे थे। परिवार ने नजर से बचाने के लिए दोनों के चेहरे पर काला टीका लगाया था।
होटल मेंमेटोस एकाया में शादी के बाद डीजे नाइट हुई। इसके लिए खासतौर पर फेमस डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) को बुलाया गया था। डीजे पर साउथ की फिल्मों और रश्मिका की बॉलीवुड फिल्म ह्यएनिमलह्ण, ह्यछावाह्ण के गाने भी बजे। रश्मिका की साउथ की सुपरहिट फिल्म ह्यपुष्पाह्ण का गाना ‘श्रीवल्ली’ भी डीजे पर बजाया गया।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 23 फरवरी को उदयपुर आ गए थे। 4 दिन होटल मेंमेटोस एकाया में प्री-वेडिंग और वेडिंग फंक्शन हुए। प्री-वेडिंग में दोनों के परिवार और दोस्तों के बीच प्रीमियर लीग मैच हुआ। पूल पार्टी और डिनर हुआ। 25 फरवरी से शादी के फंक्शन शुरू हुए थे।


