डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों ने किया 35 लाख का फजीर्वाड़ा:1300 पार्सलों में हेरफेर

आगरा। आगरा में पार्सल डिलीवरी करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने ई-कॉमर्स कंपनी के साथ करीब 35 लाख रुपए का फजीर्वाड़ा कर दिया। आरोप है कि 1300 पार्सलों में हेरफेर की गई। सिस्टम का डाटा चेक करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। संचालक ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
साइट-सी, सिकंदरा निवासी गिरीश पिप्पल ने शिकायत में बताया कि वह हैरिक्सन ओवरसीज के पार्टनर और पीपल्स एक्सपोर्ट के डायरेक्टर हैं। दोनों फर्म ऋ’्रस्र‘ं१३ और ट८ल्ल३१ं में पंजीकृत सेलर हैं। फ्लिपकार्ट की मानक प्रक्रिया के अनुसार, जब कोई फील्ड एग्जीक्यूटिव रिटर्न शिपमेंट डिलीवर करता है तो वह उनसे वन टाइम कोड प्राप्त करता है, जो डिलीवरी का प्रमाण होता है।
शिकायत के मुताबिक, काफी समय से कंपनी के तीन एग्जीक्यूटिव सिस्टम में दर्शाई गई रिटर्न शिपमेंट की संख्या से कम पार्सल वास्तविक रूप से डिलीवर कर रहे थे। 16 फरवरी को डाटा चेक किया गया तो पता चला कि सिस्टम में सभी पार्सल डिलीवर दिखाए गए थे, जबकि कई पार्सल वास्तव में डिलीवर नहीं हुए थे। 14 फरवरी को 51 में से सिर्फ 27 पार्सल ही डिलीवर मिले, जबकि 24 कम पाए गए।
कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वे नहीं आए। बाद में पुलिस की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोप है कि तीन महीनों में 1300 पार्सलों में हेरफेर कर कंपनी को करीब 35 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



