खेल

दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे विजेंदर सिंह और रोहन बोपन्ना, रविवार को होगा आगाज

नई दिल्ली । ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और देश के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नई दिल्ली मैराथन के 11वें एडिशन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मैराथन में 30,000 से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से प्रमाणित, ‘एसोसिएशन आॅफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस’ से मान्यता प्राप्त और विश्व एथलेटिक्स से स्वीकृत यह मैराथन वैश्विक एथलेटिक कैलेंडर में अपनी जगह मजबूत कर रही है। इस चरण में 31 देशों, 490 शहरों और भारत के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोग हिस्सा लेंगे जिसका आयोजन चार वर्ग फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10के और 5के में किया जाएगा भारत का प्रतिनिधित्व एक एलीट टीम करेगी जिसमें अनीश थापा, एबी बेलियप्पा, मान सिंह, अक्षय सैनी, टी गोपी, भागीरथी बिष्ट, निरमाबेन ठाकोर भारतजी, अश्विनी मदन जाधव, डिस्केट डोलमा और स्टैंजिन डोलकर शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button