सड़क की बनावट बनी चार दोस्तों की मौत की वजह: लोग बोले- सिस्टम की लापरवाही से हुआ हादसा
मथुरा । मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में नहर में कार गिरने की बजह से हुई चार युवकों की मौत के बाद सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे वाली जगह के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि गोवर्धन बाईपास पर हादसे होते रहते हैं और इसकी बजह है सड़क की बनावट। बुधवार देर रात को हुआ हादसा की भी यही बजह रही। स्थानीय लोगों की मानें तो इस रोड पर कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं।
बुधवार की रात को चार दोस्त अपनी फ्रॉन्क्स कार से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान के डीग जा रहे थे। यह लोग मथुरा से गोवर्धन पहुंचे और फिर वहां से बाईपास रोड से होते हुए डीग के लिए निकले। चारों दोस्त राहुलअमित,मोहित और गुलशन जैसे ही नगला दैवीय के पास पहुंचे कि तभी कार अनियंत्रित हो गयी और गोवर्धन कैनाल में जा गिरी। हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी थी।
जिस जगह हादसा हुआ वहां हादसे के क्या कारण रहे यह जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। हादसा मथुरा गोवर्धन रोड से बने बाईपास पर करीब 7 किलोमीटर डीग की तरफ वह जगह मिली जहां बुधवार रात को दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे की जगह बहुत विकट कर्व मिला।
मोड़ ऐसा कि सामने रास्ता कहां जा रहा आमने सामने से स्पस्ट नजर ही न आये। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मोड़ अंधा मोड़ बनता जा रहा है।




