मथुरा

पोस्टमास्टर की हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़:एक बदमाश गोली लगने से घायल

मथुरा । मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में 9 फरवरी को अपहृत किए गए पोस्ट मास्टर की हरियाणा के पलवल में ले जाकर गला दबाकर हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर जब तमंचा बरामद करने पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर एक बदमाश को घायल कर दिया।
कोसी के कामर निवासी रामवीर शेरगढ़ क्षेत्र में अगरयाला गांव के पोस्ट आॅफिस पर पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात थे। 9 फरवरी को रामवीर सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और अपहरण कर ले गए। खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी जानकारी परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को नाले पर रामवीर की बाइक पड़ी हुई मिली थी।
पोस्टमास्टर की बरामदगी के लिए शेरगढ़,रडॠ की टीम ने जगह जगह हाथ पैर फेंके, 200 से ज्यादा उउळश् कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस रामवीर के परिजनों को उसके सकुशल बरामद होने का आश्वासन देती रही लेकिन नतीजा सिफर रहा। रामवीर की तलाश में मथुरा पुलिस की 5 टीम लगाई गई थीं।
पलवल पुलिस को एक अधजला शव मिला। हरियाणा पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। इसी दौरान मथुरा पुलिस ने जब हरियाणा पुलिस से संपर्क किया तो पता चला एक शव मिला है।
इसके बाद मथुरा पुलिस जब रामवीर के परिवार वालों को लेकर गई तो परिजनों ने अंगूठी और पैर पर बने निशान से शिनाख्त कर ली थी। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।
रामवीर की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी शेरगढ़ पुलिस और रडॠ की टीम ने मंगलवार की सुबह 2 आरोपी भारत उर्फ भरतु और रंजीत निवासी अलावलपुर पलवल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाशों की निशानदेही पर पोस्टमास्टर की हत्या करने के लिए प्रयोग किए गए तमंचे को बरामद करने पहुंचीं। जहां बदमाशों ने तमंचा उठाते ही पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें भारत के दाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

Related Articles

Back to top button