WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
उद्योगपतियों को संस्थान बेचना चाहती है भाजपा: अखिलेश यादव – Dixit Times
खेल

उद्योगपतियों को संस्थान बेचना चाहती है भाजपा: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव बोले: आरक्षण खत्म करने की साजिश है निजीकरण
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करके नौकरियां और आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही है। पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने कई सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपा। अब उसी रास्ते पर चलते हुए उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार भी निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकारें पूंजीपतियों के लिए काम करती हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगम को निजी हाथों में देने पर अमादा है। सरकार निजीकरण की आड़ में अरबों की संपत्तियां पूंजीपतियों को देना चाहती है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान और आरक्षण विरोधी है। भाजपा पीडीए को नौकरियों और आरक्षण से दूर करने के लिए हर दिन नए-नए षडयंत्र कर रही है।

अखिलेश ने कहा कि आज कर्मचारी और आम जनता सभी भाजपा सरकार की इस नीति के खिलाफ हैं। लेकिन, अपने चंदे, मुनाफा और लाभ के लिए भाजपा सब कुछ अपने करीबी पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने को तैयार है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के षड्यंत्र को जान चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए संकल्पित है।

Related Articles

Back to top button