WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
पुलिस ने दबोचे ऐसे दो शातिर, जो बिना कार्ड एटीएम से निकाल रहे थे रुपये…तरीका सुन रह जाएंगे हैरान – Dixit Times
आगराताजा खबर

पुलिस ने दबोचे ऐसे दो शातिर, जो बिना कार्ड एटीएम से निकाल रहे थे रुपये…तरीका सुन रह जाएंगे हैरान

एटीएम में कैश निकालने जा रहे हैं तो सावधान रहें। हरीपर्वत पुलिस ने एटीएम में गड़बड़ी कर नकदी निकाल लेने वाले गैंग के दो गुर्गों फिरोजाबाद के मोहित और दिल्ली के साैरभ को गिरफ्तार किया है। ये बिना गार्ड वाले एटीएम में मशीन के हुड को चाबी से खोलकर कैश विंडो में पत्ती फंसा देते थे। इससे रकम बाहर नहीं आती थी, बाद में पत्ती हटाकर नकदी निकाल लेते थे। संजय प्लेस में कई लोगों के खाते से इसी तरह रकम निकाली गई थी। एक आरोपी पूर्व में एटीएम में कैश लोड करने वाली कंपनी का कर्मचारी रह चुका है।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि 20 अगस्त को संजय प्लेस स्थित केनरा बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने थाना हरीपर्वत में केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को एक ग्राहक एटीएम में रुपये निकालने आया था।

जांच में पता चला कि एटीएम में एक संदिग्ध युवक आया था। कैश विंडो में एक पत्ती लगाने के बाद चला गया। 10 और 11 अगस्त को केनरा बैंक के साथ ही पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में भी इसी तरह से 10 से 15 लोगों के खाते से रुपये निकाले गए थे। इस पर टीम को लगाकर सर्विलांस की मदद ली गई।

पहले कैश लोड करवाता था मोहित

डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मूलरूप से मधुबनी, बिहार निवासी साैरभ मिश्रा और सिरसागंज फिरोजाबाद निवासी मोहित कुमार शामिल हैं। साैरभ वर्तमान में दिल्ली के द्वारका मोड़, विपिन गार्डन एक्सटेंशन का निवासी है। मोहित पूर्व में एटीएम कैश लोड करने वाली कंपनी में नाैकरी करता था।

चाबी से हुड खोलकर फंसा देते थे पत्ती
पुलिस ने बताया कि मोहित को पता था कि एटीएम में कैश कैसे निकलता है। उसने एटीएम के हुड के ताले की चाबी बना ली थी। जिस विंडो से कैश बाहर आता है, वह अंदर से बंद हो जाता है। इस बारे में उसे पता था। अगर, वह अंदर से बंद हो जाएगा तो ग्राहक की निकाली गई रकम हुड में ही फंस जाएगी। हुड कैश बाॅक्स के ऊपरी हिस्से में होता है। वह इसी में पत्ती फंसा देता था। इससे ग्राहक की रकम फंस जाती थी, जिसे बाद में वह निकाल लेता था।

Related Articles

Back to top button