अन्य

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर शादी समारोह में हमला

जख्मी- प्रधान समेत 8 आरोपियों पर केस दर्ज, 4 गिरफ्तार
संत कबीर नगर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर रविवार की देर रात मगहर चौकी क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव में आयोजित शादी समारोह में कुछ लोगो ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। वहां पर मौजूद समर्थक व सुरक्षा कर्मी उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए। जहां उनका इलाज हुआ। संजय निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, जयप्रकाश यादव ऊर्फ कवि, दुर्गविजय यादव, अभिषेक यादव पीएसी सिपाही, सुरेंद्र यादव, गजेंद्र यादव, सुभाष यादव, दुर्ग विजय यादव एवं कई अन्य अज्ञात के खिलाफ मंत्री के पीएसओ विनोद कुमार यादव के तहरीर पर केस दर्ज कर लिया।
इसके साथ ही चार नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्ता कर लिया है। घटना के बाद बेटे सांसद प्रवीण निषाद, विधायक सरवन निषाद समेत अन्य पार्टी के लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री धरने पर बैठे थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button