ताजा खबर

चंडीगढ़ में व्यापारियों का प्रदर्शन:मांगें पूरी न होने पर भड़के, प्रशासन के खिलाफ काली पटि्टयां पहन रोष मार्च निकाला

चंडीगढ़ बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अपनी लंबित मांगों को लेकर सेक्टर 26 में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसमें 100 से ज्यादा कर्मी और रेस्टोरेंट मालिक शामिल हुए हैं। वह अपने आउटलेट बंद कर काले कपड़े पहनकर, माथे पर काली पट्टी बांस सेक्टर 7 मध्य मार्ग से रोष मार्च निकाल रहे हैं। हाथों में मांगों की तख्तियां पकड़कर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया जा रहा है।

एसोसिएशन की मुख्य मांगों में बैक कोर्टयार्ड कवर करने की इजाजत सहित बाई लॉज में अन्य सेक्टरों के तहत बदलाव की नोटिफिकेशन किया जाना है।

9 सालों से लगा रहे हैं गुहार
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि वह लगभग 9 सालों से अपनी मांगों के लिए प्रशासन को गुहार लगा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें सांसद किरण खेर के आश्वासन व चंडीगढ़ के प्रशासक व चीफ आर्किटेक्ट के पक्के आश्वासन के बावजूद कोई इंसाफ नहीं मिला है। वहीं प्रशासन उनके आउटलेट सील कर नोटिस लगाने की कार्रवाई में लगा हुआ है।सबसे ज्यादा GST देते हैं फिर भी परेशान हो रहे
रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि उनमें लंबे समय से अनिश्चितता के माहौल बना हुआ है। रेस्टोरेंट मालिकों ने कहा सेक्टर 26 व 7 के रेस्टोरेंट व क्लब चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा GST देते हैं। वहीं कई परिवारों का उनके जरिए रोजगार चलता है। दूसरी ओर प्रशासन उन्हें अनदेखा कर रहा है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वह सड़क पर उतरने पर मजबूर हो जाएंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button