वेतन मांगने पर टॉयलेट में बंद कर कपडे़ उतारकर पीटा

आगरा । आगरा में एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी को वेतन मांगने पर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। कर्मचारी को टॉयलेट में बंधक बना रखा गया। आरोप है कि पीड़ित के कपड़े उतरवाकर डंडों और बेल्ट से मारपीट की गई। मारते मारते कई डंडे टूट गए। जिससे उसके शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान बन गए। उसका एक हाथ और पैर नीला हो गया है।
मारने के बाद मैनेजर ने धमकी दी कि वेतन भूल जाओ, यहां काम कराने वालों का यही अंजाम होता है। आगे से मांगेगों तो जान से मार दूंगा। पीड़ित किसी तरह बचकर रात 10 बजे बचकर वहां से निकला। इसके परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने आरोपी मैनेजर समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला थाना एकता क्षेत्र का है।
फिरोजाबाद के टापा खुर्द के रहने वाले अशोक कुमार चौहान का बेटा वैभव चौहान पीवोटल मैनेजमेंट फाइनेंस कंपनी आगरा में काम करता है। उसको कई महीनों ने वेतन नहीं मिल रहा था। वह वेतन लेने के लिए 31 दिसंबर को वेतन लेने कपंनी आगरा स्थिति कार्यालय गया था।
पिता अशोक कुमार चौहान ने बताया- 31 की रात लगभग 10 बजे वह वापस अपने घर फिरोजाबाद गंभीर व घायल अवस्था में पहुंचा। घर के सभी सदस्य उसकी हालत देखकर घबरा गए। कुछ समय बाद जब वह बोलने की स्थिति में आया, तब उसने बताया कि जब वह कंपनी में वेतन लेने गया था।
वहां मौजूद मैनेजर विपिन भदौरिया और कंपनी के कर्मचारी सौरभ चौहान और रामनरेश ने जबरदस्ती उसे कंपनी की बिल्डिंग के ऊपर बने शौचालय में ले जाकर उसके कपड़े उतरवा दिए। लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से बुरी तरह मारपीट की। । इतना ही नहीं कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को बुलाया, उनके सामने उसे पीटा गया। मारते-मारते कई डंडे टूट गए।
मारपीट करते समय उक्त लोगों ने कहा कि ह्लअपने वेतन को भूल जा, हम ऐसे ही काम कराते हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।ह्व सभी लोग दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। मारपीट के कारण मेरे बेटे को काफी गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी जान को भी खतरा हो सकता है।
पिता अशोक कुमार चौहान ने बताया- मेरे बेटे के शरीर पर कई जगह सूजन, नीले निशान और गंभीर चोटें हैं। जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद बेटा मानसिक रूप से भी टूट चुका है। आरोपियों को दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए परिजनों ने जान का खतरा जताया है।
थाना एकता पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है




