WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
रूई की मंडी रेलवे फाटक पर मिलेगा जाम से छुटकारा:116.57 करोड़ की लागत से बन रहा आरओबी – Dixit Times
आगराताजा खबर

रूई की मंडी रेलवे फाटक पर मिलेगा जाम से छुटकारा:116.57 करोड़ की लागत से बन रहा आरओबी

आगरा । शाहगंज के रूई की मंडी रेलवे फाटक पर जाम जल्द निजात मिलेगी। यहां रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का काम तेज हो गया है। आरओबी के पिलर/पाइल केज (फाउंडेशन) का काम प्रगति पर है। आरओबी बनने से आगरा के लाखों लोगों को सुगम यातायात की सौगात मिलेगी। फाटक बंद होने पर यहां भीषण जाम की स्थिति बनती है।
मगर, आरओबी बनने से रुई की मंडी रेल फाटक सहित नगला छऊआ व बारह खंभा रेल फाटक पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे ने समपार फाटक संख्या 77 (रुई की मंडी रेल फाटक) सहित समपार फाटक 77 व 496 पर आरओबी बनने की घोषणा बीते वर्ष की थी। टेंडर होने के बाद इस वर्ष की शुरूआत में काम शुरू हुआ था।
उन्होंने बताया कि अब आरओबी के पिलर/पाइल केज (फाउंडेशन) का काम तेजी से चल रहा है। आरओबी का काम 116.57 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। जून 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पीआरओ ने कहा कि आगरा शहर में सभी रेल फाटक खत्म किए जाने हैं। आरओबी बनने से सड़क और रेल यातायात दोनों में सुधार होगा और लोगों को फाटक बंद होने के कारण लगने वाले समय की बचत होगी।
रूई की मंडी फाटक पर आरओबी बनाने के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी। यहां फाटक बंद होने से काफी लंबा जाम लग जाता है। इस रूट पर कभी-कभी एक के बाद एक दो ट्रेनें गुजरती हैं, इससे फाटक को और अधिक लंबे समय के लिए बंद करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को भीषण जाम से जूझना होता है।

Related Articles

Back to top button