WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
24 घंटे में पति-पत्नी ने किया सुसाइड:दोनों में हुआ था झगड़ा – Dixit Times
आगरा

24 घंटे में पति-पत्नी ने किया सुसाइड:दोनों में हुआ था झगड़ा

आगरा । आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के दंपत्ति ने एक दिन के अंतराल पर सुसाइड किया। शनिवार को पत्नी ने और रविवार को पति ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। परिजन को जानकारी हुई तो मौके पर जाकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद जांच में जुट गई।
सिकंदरा के बाईंपुर में महेश कुमार यादव (55) का परिवार रहता है। वो गांव में ही बिल्डिंग मटीरियल का कारोबार करते थे। उनके परिवार में पत्नी सावित्री देवी (50) और तीन बेटे हैं। शनिवार शाम को किसी घरेलू मुद्दे को लेकर पति-पत्नी महेश और सावित्री के बीच विवाद हुआ। झगड़े से आहत होकर सावित्री देवी घर से निकल गईं । पदम प्राइड कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया।
सावित्री देवी की आत्महत्या की सूचना देर रात परिजनों और पुलिस को मिली। शव की पहचान सावित्री देवी के रूप में हुई। महेश को पत्नी की मौत का सदमा लगा। रविवार सुबह महेश कुमार ने भी सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एरिया) में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button