WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
नलकूप से तार चोरी करते बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ में एक को लगी गोली, चार फरार – Dixit Times
आगरा

नलकूप से तार चोरी करते बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ में एक को लगी गोली, चार फरार

फतेहाबाद । आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। शमशाबाद पुलिस और सर्विलांस की टीम ने बाईपास रोड महरमपुर पर कार्रवाई की।
बदमाश नलकूपों से तार और मोटर चोरी कर मैक्स में ले जा रहे थे। पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश मनोज के पैर में गोली लग गई। मैक्स चालक समेत चार अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए।
पकड़े गए बदमाश मनोज के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, चोरी किया गया सामान और मैक्स बरामद किया है। पुलिस फरार हुए बदमाशों की तलाश कर रही है।
एसीपी शमशाबाद गिरीश कुमार ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, शमशाबाद और थाना इरादत नगर क्षेत्र में किसानों के नलकूप से कई तार चोरी और समरसेबल चोरी की घटनाओं को यह बदमाश अंजाम दे चुके हैं।
पकड़े गए बदमाश पर गैंगस्टर समेत लूट चोरी की घटनाओं के मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश मनोज थाना बाह इलाके का रहने वाला है। पुलिस की इस कार्यवाही से देहात क्षेत्र में किसानों की नलकूपों पर हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी, गैंग के अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button