WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा ने किया सुसाइड:मां ने दरवाजा खोला तो दुपट्टे से लटकी मिली – Dixit Times
आगरा

बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रा ने किया सुसाइड:मां ने दरवाजा खोला तो दुपट्टे से लटकी मिली


आगरा । आगरा के नगला बूढ़ी में मंगलवार को एक दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान शिवानी (15) के रूप में हुई है, जो जूता कारखाने में काम करने वाले हीरा सिंह की बेटी थी।
शिवानी की मां सीमा बाजार से लौटीं तो कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा खोला तो शिवानी का शव लटका मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई, लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पिता हीरा ने बताया-बेटी शिवानी दसवीं की छात्रा थी, आज उसका हिंदी का पेपर था। घर में किताब बिखरी पड़ी है और पेपर की तैयारी में जुटी हुई थी। बेटी पढ़ाई में बहुत हुशयार थी, तो यहां तक पेपर का कोई दबाव नहीं था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया पता नहीं है। घर में भी कोई बात नहीं थी जो उसे किसी ने डांट और मारा हो। जिसकी वजह से एसा कोई कदम उठाया था।
सुबह से पढ़ाई कर रही थी उसके साथ में वाकी किराये पर रह रहीं बच्ची थी। उसकी मां बाजार गई थी उसी दौरान मेरे पर दोस्त का फोन आया था। पता चला की बच्ची ने सुसाइड कर लिया है। जब घर गए तो बच्ची फंदे पर लटकी हुई थी। चार लड़कियां है, मृतक शिवानी सबसे छोटी है। वाकी तीन लड़की की शादी हो चुकी है।
सूचना पर पुलिस आ गई, बॉडी को पोस्टमार्टम भेज दिया है। फोन पुलिस पर ही है जिसकी जांच चल रही है। फोन और पोस्टमार्टम की जांच के बाद ही पता चलेगा की शिवानी ने क्यों सुसाइड किया है, क्या कारण है।
मां ने बताया- दोपहर में दो बजे वह घर में ही सहेली के साथ थी। मां सीमा से उसने मोबाइल ले लिया। इसके बाद सीमा बाजार चली गईं। 2 घंटे बाद वापस आईं तो कमरे का गेट अंदर से बंद था। यह देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग आ गए। मकान मालिक ने 112 पर काल किया।
पुलिस के अनुसार, शिवानी बुधवार को वढ बोर्ड की परीक्षा देने वाली थी। वह परीक्षा की तैयारी में लगी थी, लेकिन अचानक उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button