ताजा खबरमनोरंजन

300 बारातियों के सामने गाय के साथ सांड ने लिए सात फेरे !

नई दिल्ली

अक्सर जानवरों की शादी के बारें में कम ही सुनने और देखने को मिलता है। लेकिन गुजरात के एक गांव में ऐसा ही कुछ हुआ है। जहां एक गाय और सांड की शादी धूमधाम से करवाई गई है और इतना ही नही इन दोनों को सारी उम्र के लिए साथ बांध दिया गया है। जीहां सुनने में भले ही अजीबोगरीब लेगे लेकिन यह सत्य है ।

गाय औऱ सांड की इस शानदार शादी में वर पक्ष की और से बाराती भी शामिल हुए, बाकायदा शादी पूरी हिंदू रस्मो-रिवाज से की गई है। जिसमें 300 से ज्यादा मेहमान शरीक हुए और शादी से सभी मंत्र भी पढे गये।

दोनों की शादी में 1 लाख 80 हजार रुपए का खर्च आया। ये शादी उन तमाम बातों के लिए समाज को जगाने में सफल रही, जिनके लिए जानवर सिर्फ जानवर होते हैं। उनका कोई नहीं होता। गुजरात के भावनगर में हुई इस शादी में सभी औपचारिकताएं पूरी की गई।

इस खास शादी का आयोजन आवारा पशुओं के प्रति लोगों को जागरुक करना था। कार्यक्रम के दौरान आए खर्च को एक संस्था भर रही है।

आपकों बता दे कि शादी करने वाली गाय दुल्हन का नाम पूनम है उसकी देखरेख करने वाले विजय भाई का कहना है कि वो गायों के साथ पिछले 30 सालों से जी रहे हैं। ऐसे में गाय की शादी कराना उनके लिए बिल्कुल अजीब नही है ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button