WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
लखनऊ MP-MLA कोर्ट में विधायक बेदीराम, विपुल दुबे की पेशी:18 अन्य आरोपी भी पहुंचे, रेलवे ग्रुप डी पेपर-लीक मामले में हैं आरोपी – Dixit Times
ताजा खबर

लखनऊ MP-MLA कोर्ट में विधायक बेदीराम, विपुल दुबे की पेशी:18 अन्य आरोपी भी पहुंचे, रेलवे ग्रुप डी पेपर-लीक मामले में हैं आरोपी

सपा विधायक बेदीराम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे की लखनऊ के एमपी-एमएलए और गैंगस्टर कोर्ट में पेशी हुई। इन दोनों के नेताओं के अलावा पेपर लीक मामले से जुड़े 18 अन्य आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया है।

इन सभी लोगों पर रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा में धांधली और पेपरलीक में शामिल होने का आरोप है। आरोपियों की तरफ से कोर्ट में डिस्चार्ज की अर्जी लगाई गई है। मामले में एसटीएफ ने 2006 में बेदीराम को गिरफ्तार किया था।

सभी आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ ने कृष्णा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले 10 जुलाई को गैंगस्टर और एमपी-एमएलए कोर्ट ने सभी के खिलाफ वारंट जारी कर 26 जुलाई को पेशी का आदेश दिया था।

बेदीराम गाजीपुर की जखनियां विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं। जबकि विपुल दुबे भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक हैं। बेदीराम को सुभासपा अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर का करीबी माना जाता है।

STF ने फरवरी 2006 में बेदीराम और विपुल दुबे को पेपर लीक मामले में अरेस्ट किया था। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लगा था। STF ने आरोपियों के पास से रेलवे भर्ती ग्रुप डी की परीक्षा का प्रश्न पत्र बरामद होने का दावा किया था। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल की थी। कोर्ट ने बेदीराम और विपुल दुबे की हाजिरी माफी की अर्जी को भी खारिज कर दिया।

Related Articles

Back to top button