WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
क्यों दिखने लगती हैं नाखून पर सफेद धारियां, शरीर में किस विटामिन की है कमी – Dixit Times
स्वास्थ्य

क्यों दिखने लगती हैं नाखून पर सफेद धारियां, शरीर में किस विटामिन की है कमी

शरीर में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी होती है तो आंख, जीभ और नाखून उसका संकेत देने लगते हैं। अगर हाथ या पैर के नाखून का रंग बदल रहा हो, नाखून पर सफेद धारियां दिखाई दे रही हैं, नाखून बहुत सूख रहे हैं, नाखून पर सफेद निशान आ रहे हं तो ये सामान्य बात नहीं है। शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी होने से भी ऐसा हो सकता है। खासतौर से अगर नेल्स पर लाइन आ रही हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आइये जानते हैं नाखून पर लाइन आना किस विटामिन की कमी का कारण है और क्या ये खतरनाक है?
नाखून पर लाइन जैसे उभरकर आना कई कारणों की वजह से हो सकता है। इसका एक बड़ा कारण शरीर में पोषण की कमी को भी माना जाता है। इसके अलावा बढ़ती उम्र, कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी इसका कारण हो सकती हैं।
नाखून पर लाइन आना किस बीमारी का लक्षण है?
नाखून पर सफेद रंग की लंबी धारियां उभरकर आना उम्र बढ़ने का भी संकेत है। उम्र बढ़ने पर शरीर में पोषण की कमी होने लगती है जिसकी वजह से ऐसा हो सकता है। कई बार शरीर में ड्राईनेस बढ़ने से भी ऐसा होने लगता है। अगर लाइन आधी तरफ है तो उम्र बढ़ने की वजह से ऐसा हो सकता है। ये कोई खतरनाक बीमारी नहीं है। लेकिन अगर नाखूनों पर लाइन गहरी हो जाएं और नेल्स टूटने लग जाएं, काले पड़ने लगें या रंग बदलने लगे तो डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए।
नाखून पर सीधी लाइन- अगर नाखून पर सीधी और गहरी लाइन आ रही हैं। नाखून बढ़ते ही टूट जाते हैं तो ऐसा कई हेल्थ समस्याओं के कारण हो सकता है। कुछ लोगों को एक्जिमा, ड्राई स्किन, हाइपोथायरायडिज्म होने पर ऐसा हो सकता है। लाइकेन प्लेनस एक आॅटोइम्यून बीमारी जिसमें नाखूनों पर लकीरें पैदा हो सकती हैं। इन्हें ब्यू लाइन्स भी कहते हैं जो तनाव या किसी बीमारी के कारण भी बढ़ सकती हैं।
नाखून पर सफेद लाइन- इसे ल्यूकोनीचिया स्ट्रिएटा कहा जाता है। ऐसी सफेद लाइन आना माइक्रोट्रामा, आॅनिकोमाइकोसिस या वंशानुगत बीमारियों की ओर इशारा करता है। इस कंडीशन में डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
नाखून पर भूरी लाइन- अगर नेल्स पर भूरे रंग की धारियां आ रही हैं तो इन्हें मेलानोनीचिया कहा जाता है। ऐसा नाखून पर किसी चोट लगने के कारण हो सकता है। कई बार इंफेक्शन होने या किसी दवा के साइड इफेक्ट के कारण भी ऐसा हो सकता है।
नाखून पर काली लाइन आना- शरीर में जिंक और विटामिन की की कमी की वजह से नेल्स काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में नाखूनों पर काले धब्बे और धारियां पड़ सकती हैं। इसके लिए डाइट में जिंक और विटामिन सी से भरपूर चीजें शामिल करें। दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
नाखून पर सफेद लाइन या बैंड- नेल्स पर सफेद लाइन आने को मीस लाइन्स कहा जाता है। अगर आपने नाखूनों पर ऐसी लाइन या हल्का बैंड हो रहा है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये किडनी से जुड़ा कोई लक्षण हो सकता है। आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button