WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
मंकीपॉक्स के साथ भारत में इस संक्रामक रोग ने भी बढ़ाई चिंता – Dixit Times
स्वास्थ्य

मंकीपॉक्स के साथ भारत में इस संक्रामक रोग ने भी बढ़ाई चिंता

दुनिया के कई देश इन दिनों मंकीपॉक्स संक्रमण से परेशान हैं। अफ्रीका से लेकर यूएस और एशियाई देशों में भी इस वायरल संक्रमण का प्रकोप देखा जा रहा है। जोखिमों को देखते हुए भारत सरकार ने भी अलर्ट जारी किया है। मंकीपॉक्स के जारी खतरे के बीच देश में चांदीपुरा वायरस का संक्रमण भी लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने हाल ही में जारी अलर्ट में कहा कि करीब दो दशकों बाद भारत चांदीपुरा वायरस का इस तरह का खतरनाक प्रकोप झेल रहा है। संक्रमण और रोग की गंभीरता दोनों में चांदीपुरा वायरस के संक्रमण को स्वास्थ्य विशेषज्ञ गंभीर मानते हैं।

इसी साल जुलाई में गुजरात के कुछ हिस्सों से चांदीपुरा वायरस के मामले सामने आए थे। इसके बाद देखते ही देखते ये संक्रमण मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी पहुंच गया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस साल जून से लेकर 15 अगस्त तक भारत में चांदीपुरा संक्रमण और इसके कारण होने वाले एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के 245 मामले सामने आए हैं, जिनमें 82 मरीजों की मौत भी हो गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों से विशेष सावधानी बरतते रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button