WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
स्लो मेटाबॉलिज्म बनता है वजन कम करने की राह में रोड़ा, जानें इसे तेजी से कैसे बढ़ाएं? – Dixit Times
स्वास्थ्य

स्लो मेटाबॉलिज्म बनता है वजन कम करने की राह में रोड़ा, जानें इसे तेजी से कैसे बढ़ाएं?

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और सफल नहीं हो पा रहे हैं, तो इसका एक बड़ा कारण आपका धीमा मेटाबॉलिज्म (चयापचय) हो सकता है। मेटाबॉलिज्म वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा आपका शरीर भोजन को ऊर्जा में बदलता है। लेकिन अगर आपका मेटाबॉलिज्म धीमा है, तो आपका शरीर उतनी कैलोरी नहीं जला पाता जितनी उसे चाहिए, जिससे वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं धीमे मेटाबॉलिज्म को फास्ट करने के लिए क्या करें?
स्लो मेटाबॉलिज्म बढ़ने के लिए करें ये काम:
हेल्दी डाइट करें फॉलो: स्लो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए आप सबसे पहल अपनी डाइट अच्छी करें। अपनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन से भरपूर फूड्स को शामिल करें और जंक फूड को बाहर का रास्ता दिखाएं। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को पचाने में शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे अधिक कैलोरी बर्न होती हैं। यह आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे अनावश्यक स्नैकिंग से बचा जा सकता है।
पूरी नींद लें: कम नींद आपके मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। नींद की कमी कोर्टिसोल स्ट्रेस हार्मोन के स्तर को बढ़ाता है, जो मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है। हर रात 7-9 घंटे की गुणवत्तापूर्ण नींद लेने का लक्ष्य रखें।
वर्कआउट करें: स्लो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि अच्छी डाइट के साथ एक्सरसाइज भी करें। जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर ऊर्जा जलाता है। एक्सरसाइज के बाद भी “आफ्टरबर्न” प्रभाव के कारण आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ा रहता है।
पानी खूब पिएं: पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। जो लोग अधिक पानी पीते हैं, उनमें कैलोरी जलाने की दर अधिक होती है। दिन भर में 8-10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें। पानी के अलावा, ग्रीन टी और ब्लैक कॉफी भी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद कर सकती हैं।
छोटे-छोटे मील्स लें: बड़े भोजन के बजाय दिन भर में छोटे-छोटे और बार-बार भोजन करने से आपका मेटाबॉलिज्म लगातार सक्रिय रहता है। हर 3-4 घंटे में स्वस्थ स्नैक्स या छोटे भोजन करने से शरीर को यह संकेत मिलता है कि उसे लगातार ऊर्जा मिल रही है, जिससे वह कैलोरी जलाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button