नाजायज रिश्तों के शक में 6 दोस्तों के साथ पत्नी-साली से गैंगरेप किया, फिर पकड़े जाने के डर से दोनों का मर्डर कर दिया

पटना. बिहार के मुंगेर जिले में गौरव यादव नाम के एक शख्स ने अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी-साली के साथ गैंगरेप किया। पकड़े जाने के डर से बाद में दोनों का मर्डर कर दिया। घटना का खुलासा गुरुवार को हुआ। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के नाजायज रिश्ते को लेकर शक था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मुल्क डांढ़ नदी से दोनों बॉडी बरामद कर ली हैं। जुलाई में हुई थी शादी…
 – 16 जुलाई को मुंगेर जिले के गोविंदपुर गांव की एक लड़की की शादी श्रीरामपुर गांव के गौरव यादव के साथ हुई थी।
– 6 सितंबर को गौरव अपने छह दोस्तों के साथ ससुराल गया और पत्नी के साथ साली को भी अपने घर ले जाने की बात कहकर निकल पड़ा।
– दोनों को घर ले जाने के बजाय रास्ते में उसने अपने दोस्तों के साथ दोनों बहनों से गैंगरेप किया। फिर दोनों की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने बॉडी बोरे में बंद करके फेंक दी।
– पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पत्नी के नाजायज रिश्ते की बात पता चल गई थी। इसके चलते ही उसने साजिश रची।
आरोपी ने मां से नहीं कराई बात
– दूसरे दिन जब गौरव की सास ने अपनी बेटी के मोबाइल पर बात करने की कोशिश की, पर बात नहीं हो पाई।
– उसने दामाद गौरव से पूछा तो जवाब मिला कि दोनों बहनों को ऑटो में बैठा कर वापस मायके भेज दिया है। जबकि दोनों बेटियां अपने घर नहीं पहुंची।
– काफी खोजबीन के बाद जब दोनों बेटियों का पता नहीं लगा तो गौरव की सास ने 9 सितंबर को गौरव के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया।
गौरव ने किया कोर्ट में सरेंडर
– पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव की मां कृष्णा को भी अरेस्ट कर लिया।
– इसके बाद पुलिस की लगातार दबिश के कारण गौरव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रिमांड पर लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ की।
– पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियां दीं, जिसके आधार पर उसके दोस्त और हत्या के केस के सहआरोपी कृष्णजीत यादव को अरेस्ट किया गया।
– कृष्णजीत की बताई जगह पर पुलिस पहुंची जहां उन्हें दो लड़कियों की बॉडी मिली।