WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
होटल में महिला मित्र के साथ मना रहा था रंगरेलियांः पहुंच गई पत्नी, बरसाए थप्पड़ पे थप्पड़, जमकर किया हंगामा – Dixit Times
अन्यताजा खबर

होटल में महिला मित्र के साथ मना रहा था रंगरेलियांः पहुंच गई पत्नी, बरसाए थप्पड़ पे थप्पड़, जमकर किया हंगामा

आगरा में एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ रंगरेलियां मना रहा था। स्कूटी लेकर पत्नी पहुंच गई। दरवाया खुलवाया। खुलते ही उसने पति को पीटना शुरू कर दिया। हंगामा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी ने अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ पकड़ लिया। वह दोनों होटल में रंगरेलियां मना रहे थे। इस पर उसने दोनों की जमकर धुनाई की। इसके बाद होटल के बाहर जमकर हंगामा किया। पति हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई।

घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक होटल में बीती शाम करीब साढे़ सात बजे की है। यहां क्षेत्र का ही रहने वाला युवक अपनी एक महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा। कमरा बुक था और दोनों कमरे में चले गए। वहीं कुछ ही देर में युवक की पत्नी स्कूटी से होटल में पहुंच गई। वह सीधे उसी कमरे की तरफ बढ़ गई, जिसमें पति रुका हुआ था।

महिला मित्र मौका देखकर रफू चक्कर हो गई

पत्नी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो पति ने आकर दरवाजा खोला। सामने पत्नी को देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जब तक वह कुछ बोलता, गाल पर एक जोरदार तमाचा पड़ा। इसके बाद लगातार उसकी धुनाई होने लगी। हंगामा देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच मौका देखकर उसकी महिला मित्र रफू चक्कर हो गई।

फोन करके पुलिस को बुलाया

इसके बाद उसने फोन करके पुलिस को बुलाया। बताया कि वह काफी दिनों से पति की हरकतों पर नजर रख रही थी। आज उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दंपती को थाने लेकर आई। यहां महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। इंस्पेक्टर आनंद शाही ने बताया कि होटल में महिला मित्र के साथ मिलने पर पत्नी का पति से विवाद हुआ था। बाद में समझौता हो गया।

Related Articles

Back to top button