आगरा के न्यूड वीडियो कांड के लड़के-लड़कियां आपस में दोस्त:सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच, लड़का बोला- मोबाइल बेचकर फंसे

आगरा । आगरा का खंदौली इलाका 31 मार्च को अचानक चर्चा में आ गया। वजह- 48 अश्लील वीडियो का एक साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो जाना था।
इन वीडियो में 3 लड़के और 2 लड़कियां दिख रही थीं। सभी की उम्र 14 से 17 साल के बीच थी। ये वीडियो उस वक्त वायरल हुए, जब इलाके में ऐतिहासिक श्रीराम मेला चल रहा है। इससे इलाके में तनाव फैल गया।
किसी ने शिकायत तो नहीं की, लेकिन पुलिस एक्टिव हो गई। दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया। छानबीन में सामने आया कि लड़कियां हिंदू और लड़कों में एक मुस्लिम है। इसके बाद पूरे इलाके में 48 पुलिसवाले तैनात कर दिए गए।
सभी नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस भी कार्रवाई सोच-समझकर कर रही है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उन्हें बाल सुधार गृह में भेजा गया है। दोनों लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है।
सामने आया है कि पांचों लड़के-लड़कियां एक-दूसरे को जानते थे। जो कुछ भी वीडियो में दिख रहा, वो लोग सहमति से कर रहे थे। सवाल उठे कि अचानक वीडियो वायरल कैसे हो गए? उन्हें बनाने के पीछे मकसद क्या था? वीडियो वायरल किसने किया? अब पुलिस के पास आॅप्शन क्या है?
आगरा जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर खंदौली इलाका है। इस वक्त यहां 126वां ऐतिहासिक श्रीराम मेला और कुश्ती-दंगल चल रहा है। इसकी शुरूआत केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने 26 मार्च को की थी। अभी तक तो इस मेले की ही चर्चा थी, लेकिन 31 मार्च को अचानक स्थिति बदल गई।
मेले में मौजूद लोगों के मोबाइल में कुछ वीडियो पहुंचे। इनमें 2 लड़कियां और 3 लड़के दिख रहे थे, जो न्यूड थे। ये अश्लील वीडियो सुबह 9 बजे इतनी तेजी से लोगों ने एक-दूसरे के मोबाइल पर भेजे कि 12 बजते-बजते इलाके के तकरीबन सभी लोगों तक पहुंच गए थे।
लोगों ने इन वीडियो में दिख रहे लड़कों को पहचान लिया। ये सभी एक ही गांव के थे। एक लड़का मुस्लिम, दूसरा मौर्य और तीसरा कश्यप बिरादरी से है।
वीडियो में जो दो लड़कियां दिख रही थीं, उनमें एक ठाकुर बिरादरी की और दूसरी डइउ वर्ग की है। ये दोनों लड़कियां अलग-अलग गांव से हैं। ये लड़के-लड़कियां 9वीं से लेकर 12वीं तक की क्लास में पढ़ाई करते हैं। मुस्लिम वर्ग से आने वाला लड़का पढ़ाई छोड़ चुका है। वह एक दुकान में काम करता है।
आरोपियों के गांव में लोगों से बात करने पर पता चला कि इनकी जान-पहचान पहले से ही थी। सभी एक-दूसरे को जानते थे। बाद में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से जुड़ गए। यहीं आपस में बात करते थे।
एक दूसरे को फोटो-वीडियो भेजते थे। उम्र कम थी, इसलिए रंगबाजी, भौकाल, प्यार जैसी बातें करते और वीडियो बनाते थे। मोहल्ले में अक्सर साथ घूमते हुए भी दिखते थे।




