WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
औषधि गुणों से भरपूर है लहसुन के पत्ते? जान लें इसे खाने से क्या होता है – Dixit Times
स्वास्थ्य

औषधि गुणों से भरपूर है लहसुन के पत्ते? जान लें इसे खाने से क्या होता है

लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि सिर्फ लहसुन ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आयुर्वेद में लहसुन के पत्ते को रसायन की तरह माना गया है। इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से तुरंत छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इसके सेवन से कई अन्य हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं लहसुन के पत्ते खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
1. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना
लहसुन के पत्तों में एलिसिन नामक तत्व भरपूर मात्रा में होता है। यह एक शक्तिशाली एंटीआॅक्सीडेंट है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आपको सर्दी-खांसी जैसे संक्रमणों से दूर रखता है।
2. दिल की सेहत के लिए वरदान
लहसुन के पत्ते कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।
3. पाचन में सुधार
हरे लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट की जलन को कम करते हैं। यह पाचन क्रिया को तेज करता है और गैस या ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में राहत देता है।
4. आयरन की कमी को दूर करना
लहसुन के पत्तों में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत है, उनके लिए इसका सेवन ब्लड में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है।
5. एंटीआॅक्सीडेंट से भरपूर
ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन उ और अन्य एंटीआॅक्सीडेंट्स कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं और त्वचा में चमक लाते हैं।

Related Articles

Back to top button