3 मार्च को चंद्र ग्रहण कब लगेगा, सूतक काल समय क्या रहेगा
साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगेगा। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और इस दौरान चंद्रमा लालिमा लिए दिखाई देगा। जिसे आम भाषा में ब्लड मून के नाम से जाना जाता है। पंचांग अनुसार ये ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर यानी होलिका दहन के दिन लग रहा है। चूंकि भारत में ये ग्रहण दिखाई दे रहा है इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। यहां आप जानेंगे इस चंद्र ग्रहण की टाइमिंग, सूतक समय और अन्य जरूरी जानकारी।
3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण टाइमिंग
चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ – 06:26
चन्द्र ग्रहण समाप्त – 06:46
चन्द्रोदय – 06:26 ढट
प्रच्छाया से पहला स्पर्श – 03:21
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 06:46
3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण सूतक टाइम
सूतक प्रारम्भ – 09:39 अट
सूतक समाप्त – 06:46 ढट
बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक प्रारम्भ – 03:28
बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक समाप्त – 06:46
चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा
साल का पहला चंद्र ग्रहण लगभग संपूर्ण एशिया में, न्यूजीलैंड, आॅस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका और रूस में दृश्यमान होगा। भारत में भी ये चंद्र ग्रहण शाम में कुछ समय के लिए दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण किस राशि और नक्षत्र में लगेगा
चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूवार्फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। यही कारण है कि इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर ही इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
इस दौरान तेज धार वाली चीजों जैसे चाकू, कैंची या सुई का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के समय आराम करना सबसे बेहतर माना गया है।
ग्रहण के दौरान खाना बनाने या खाने से बचें।
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें।



