अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान की मांग,चीन ने कहा- देशों की प्रादेशिक अखंडता का सम्मान जरूरी

न्यूयॉर्क । संयुक्त राष्ट्र स्थित चीनी स्थायी मिशन के राजनयिक थंग फेइ ने एक आपात विशेष यूएन महासभा में यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान की मांग की। शांति के समर्थन पर फैसले का मसौदा पारित होने के बाद अपने भाषण में थंग फेइ ने कहा कि वर्तमान नाजुक वक्त में चीन को इंतजार है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय संकट के राजनीतिक समाधान के लिए लाभकारी वातावरण तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यूएन महासभा शांति के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगी। चीन इस संकट के राजनीतिक समाधान के लिए सकारात्मक कोशिश जारी रखेगा।
थंग फेइ ने कहा कि चीन अभी यूएन महासभा के फैसले मसौदे पर मतदान से अलग हुआ है। चीन का हमेशा से विचार है कि विभिन्न देशों की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करना जरूरी है, और साथ ही यूएन चार्टर के सिद्धांतों का पालन करना है। विभिन्न पक्षों की सुरक्षा चिंताओं को महत्व देना है और संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लाभदायक सभी कोशिशों का समर्थन करना चाहिए।
जिनेवा में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने फोन पर विस्तार से चर्चा की। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने का रास्ता खोजना है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति का मानना है कि इन बैठकों के माध्यम से बातचीत को शीर्ष नेताओं के स्तर तक ले जाने का मौका मिलेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुश्किल और संवेदनशील मुद्दों को सुलझाने और युद्ध को पूरी तरह खत्म करने का यही एकमात्र प्रभावी तरीका है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इन शांति प्रयासों का समर्थन किया है।

Related Articles

Back to top button