ट्रैफिक पुलिसकर्मी और आटो चालक में मारपीट:मथुरा में दोनों ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़ और घूसे

मथुरा । मथुरा में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और आॅटो चालक के बीच मारपीट हो गई। पुलिसकर्मी ने आॅटो चालक के थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद आक्रोश में आए आॅटो चालक ने सिपाही को घूसा मार दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
12 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी आॅटो चालक को दो थप्पड़ मारता है। धक्का देता है। इसके बाद आॅटो चालक उसे घूसा मारता है। वहीं, आसपास खड़े कुछ लोग उन्हें पकड़ते हैं। बीच-बचाव करते हैं। पूरा मामला जैंत थाना क्षेत्र के छठीकरा तिराहे का है।
छठीकरा तिराहे के पास सोमवार दोपहर में काफी भीड़ थी। ट्रैफिक पुलिस भी तिराहे पर मौजूद थी। पुलिसकर्मी आॅटो वालों को तिराहे से भगा रहे थे, ताकि जाम न लगे। इसके बाद भी आॅटो वाले तिराहे पर आकर खड़े हो रहे थे।
एक आॅटो वाला तिराहे पर खडे़ होकर सवारी भरने लगा। जब ट्रैफिल पुलिसकर्मी ने उससे साइड में हटने के लिए कहा तो वह गाली देने लगा। दोनों में बहस शुरू हो गई। इतने में आॅटो चालक उतरकर नीचे आ गया।
वह पुलिसकर्मी को गाली देने लगा। गुस्से में पुलिसकर्मी ने उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। इस पर आक्रोशित आॅटो चालक पुलिस को घूसा मार दिया। तभी वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया।
घटना का 12 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने आॅटो चालक को दो थप्पड़ जड़े। इसके बाद आॅटो चालक ने पुलिसकर्मी को घूसा मार दिया। वहीं, मौजूद एक अन्य आॅटो चालक पुलिसकर्मी को पकड़ लेता है।
दोनों का बीच-बचाव कराया जाता है। वहीं, आसपास मौजूद अन्य लोग घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते रहते हैं। इस बारे में जब पुलिस से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो पुलिस ने जानकारी होने से इनकार कर दिया।




