पुलिस पहुंची तो होटल से न्यूड भागी लड़की:पहली मंजिल से नीचे गिरी

आगरा । आगरा में मंगलवार दोपहर एक युवती होटल की पहली मंजिल से नीचे गिर गई। उसके शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। नीचे गिरने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने चादर से उसे ढका। पुलिस ने उसे अस्पताल में एडमिट कराया। हादसे के बाद लड़की का बॉयफ्रेंड और होटल स्टाफ मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने कहा, होटल में पुलिस की रेड पड़ी थी। इससे बचने के लिए लड़की कमरे से निकलकर भागी। वह छत के किनारे बने डक्ट में छुप गई। मगर, डक्ट कमजोर होने के कारण वह छत से नीचे गिर गई। जबकि पुलिस का दावा है कि लड़की के होटल से गिरने की सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे थे। मामला थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम स्थित आरवी लोधी कॉम्प्लेक्स में बने होटल द हेवन का है।
शास्त्रीपुरम स्थित आरवी लोधी कॉम्प्लेक्स में पांच रूम और एक हॉल का होटल द हेवन है। एसीपी अक्षय महादिक का कहना है कि होटल से एक लड़की के गिरने की सूचना मिली थी। घायल अवस्था में उसे पश्चिमपुरी स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। लड़की खेरिया मोड की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने होटल की जांच की।
होटल के कमरा नंबर 4 को किसी ने बर्थडे मनाने के लिए सजाया था। बाकी कमरे अस्त व्यस्त थे। आशंका है कि इसी कमरे में लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी। दोनों में से किसी एक का बर्थडे था। सेलिब्रेशन के लिए कमरे को सजाया गया था।
पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। होटल के उउळश् भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस होटल में अक्सर संदिग्ध लोगों का आना-जाना रहता है।




