WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
अंजीर को इस चीज में भिगोकर खाने से मिलते हैं कई बेहतरीन फायदे – Dixit Times
स्वास्थ्य

अंजीर को इस चीज में भिगोकर खाने से मिलते हैं कई बेहतरीन फायदे

अंजीर, जिसे आयुर्वेद में गुणों का खजाना माना जाता है, एक बहुत ही सेहतमंद मेवा है। इसमें फाइबर, एंटीआॅक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं। ये सभी पोषक तत्व कई बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करते हैं। आयुर्वेद के हिसाब से, भिगोए हुए अंजीर खाने से शरीर की गंदगी साफ होती है, कब्ज दूर होता है और एनर्जी बढ़ती है। इसे रोज खाने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं और त्वचा में चमक भी आती है।
जब हम इसे पानी में भिगोकर खाते हैं, तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। लेकिन, अगर आप अंजीर के फायदों को दोगुना करना चाहते हैं, तो इसे दूध में भिगोकर खा सकते हैं। दूध में भिगोया अंजीर शरीर को और भी ज्यादा पोषण देता है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी होता है, जो हमारी हड्डियों और दांतों के लिए बहुत जरूरी है। जब यह अंजीर के साथ मिलता है, तो ये दोनों मिलकर कमाल का असर दिखाते हैं।
दूध में भिगोया हुआ अंजीर खाने से मिलते हैं ये फायदे:
पाचन तंत्र को सुधारता है: अंजीर में मौजूद फाइबर और छोटे बीज आंतों की सफाई में मदद करते हैं। इसे रातभर दूध में भिगोकर खाने से कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर मल को नरम बनाता है और आंतों के स्वस्थ कामकाज को बढ़ावा देता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है: दूध और अंजीर का कॉम्बिनेशन हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत मदद करता है। अंजीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, वहीँ दूध कैल्शियम से भरपूर है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह आॅस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में सहायक है।
हार्ट के लिए है हेल्दी: अंजीर में मौजूद एंटीआॅक्सिडेंट्स और फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करते हैं । जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
वजन घटाने में सहायक: अंजीर वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है और पेट को भरा हुआ रखने में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button