आगरा

पूर्व मंत्री के बेटे ने ऑटो चालक को पीटा :आगरा के आरबीएस कॉलेज में टीचर है, लोग बोले- अभी नाती ने किया था सरेंडर

आगरा में एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की गई। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें ऑटो चालक को लाठी-डंडे से पीटा जा रहा है। डंडा मारता हुआ शख्स पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान का बेटा डॉ. संजीव पाल बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अभी कुछ दिन पहले उदयभान के नाती ने कोर्ट में सरेंडर किया। अब ये…।   यहां गुरुवार की सुबह 11.15 बजे मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। ऑटो चालक को एक शिक्षक लाठी से मार रहे हैं, दूसरे शिक्षकों ने उसके बाल पकड़े हुए हैं। लाठी से मारने वाले शिक्षक पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान के बेटे डॉ. संजीव पाल सिंह बताए जा रहे हैं। जो कॉलेज में कॉमर्स डिपार्टमेंट के हैड हैं।

ऑटो चालक को क्यों मारा रहा है, क्या वजह है। इसकी जानकारी के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल को फोन किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया गया।

पूर्व मंत्री के नाती दिव्यांश चौधरी ने एक युवती और उसके पिता पर कार चढ़ाने का प्रयास किया था। मुकदमा दर्ज होने पर दिव्यांश फरार हो गया था। पुलिस ने कुर्की को नोटिस लगवाया, कार बरामद की।

मुनादी भी करवाई। कोर्ट से भी दिव्यांश को राहत नहीं मिली। कोर्ट ने सरेंडर होने के आदेश दिए। इसके बाद लगभग तीन महीने बाद दिव्यांश ने कोर्ट में सरेंडर किया था।

Related Articles

Back to top button