आगरा

पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर पति फरार


आगरा। आगर के इरादत नगर स्थित वृथला गांव में मां, बेटी की हत्या कर पति फरार हो गया। दोपहर को दुकान कर्मचारी चाबी मांगने के लिए घर पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। पृथ्वी नाथ फाटक, शाहगंज की रहने वाली कृष्णा वर्मा (40) की शादी करीब 16 साल पहले वृथला के लक्ष्मीकांत के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चों में दो बेटे और 12 वर्षीय बेटी थी।
लक्ष्मीकांत की घर के नीचे ही सराफ की दुकान है। दोनों बेटे बुआ के घर गए हुए थे। घर में पत्नी कृष्णा, बेटी और पति ही थे। मंगलवार को तड़के लोगों ने पति को मोटरसाइकिल से गांव के बाहर जाते देखा था। दोपहर करीब 12 बजे दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी पहुंचा तो दुकान बंद थी। इस पर कर्मचारी घर में घुसा तो कमरे में मां-बेटी की रक्त रंजित लाश देख कर उसने शोर मचा दिया।
एसीपी का कहना है कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Related Articles

Back to top button