WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
9 महीने बाद धरती पर लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स – Dixit Times
अंतरराष्ट्रीय

9 महीने बाद धरती पर लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स

 NASA ने दी जानकारी
केप कैनावेरल: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री करीब 9 महीने से फंसे रहने के बाद अब धरती पर लौटने वाली हैं। अंतरिक्ष में वह महज कुछ हफ्तों के लिए गई थीं, लेकिन कैप्सूल में टेक्निकल खराबी आ जाने से उनको अब तक धरती पर वापस नहीं लाया जा सका। जबकि उनके साथ के कुछ यात्री बाद में कुछ महीनों बाद सकुशल वापस लौट आए थे। मगर सुनीता विलियम्स अब तक वापस नहीं आ सकी हैं। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के दो अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता (सुनी) विलियम्स अंतरिक्ष में नौ महीने बिताने के बाद आखिरकार धरती पर लौटने वाले हैं।

बुच विल्मोर और भारतीय मूल की विलियम्स को अगले सप्ताह तक उनकी जगह अन्य अंतरिक्ष यात्री के आने तथा उसके अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने तक इंतजार करना होगा। उसके बाद ही वे इस महीने के अंत में अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकल सकेंगे। वे अपने ‘स्पेसएक्स राइड होम’ में दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शामिल होंगे। मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान विल्मोर ने कहा कि राजनीति जीवन का हिस्सा है, लेकिन इसने उनकी और विलियम्स की वापसी में कोई भूमिका नहीं निभाई। हालांकि, ‘स्पेसएक्स कैप्सूल’ में बदलाव के कारण उनकी वापसी का समय कुछ हफ्ते और बढ़ गया।

एलन मस्क ने किया है ये ऐलान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ‘स्पेसएक्स’ के मालिक एलन मस्क ने जनवरी के अंत में कहा था कि वे अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी में तेजी लाना चाहते हैं। विलंब के लिए उन्होंने पिछले प्रशासन को दोषी ठहराया। विलियम्स ने एक प्रश्न के उत्तर में मस्क के हाल के उस आह्वान पर आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने 2031 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को कक्षा से बाहर निकालने के नासा के प्रस्तावित ‘डिऑर्बिट’ अभियान की प्रतीक्षा करने के बजाय, दो वर्षों में ही अंतरिक्ष स्टेशन को बंद करने की बात कही थी। उन्होंने परिक्रमा करने वाली प्रयोगशाला में किए जा रहे सभी वैज्ञानिक अनुसंधानों का उल्लेख किया।

Related Articles

Back to top button