WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
आगरा में प्रेमी ने नर्स को मारी गोली:हॉस्पिटल से निकलने का कर रहा था इंतजार, बाहर आते ही साथ ले गया, फिर कर दी फायरिंग – Dixit Times
आगराताजा खबर

आगरा में प्रेमी ने नर्स को मारी गोली:हॉस्पिटल से निकलने का कर रहा था इंतजार, बाहर आते ही साथ ले गया, फिर कर दी फायरिंग

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में गुरुवार रात को ड्यूटी से घर जा रही नर्स को उसके प्रेमी ने गोली मार दी। गोली युवती के चेहरे के पास से रगड़ती हुई चली गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। युवती को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात करीब 9 बजे की है।

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली मुस्कान मौर्य निजी हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है। रात में वह अपने घर जा रही थी। अस्पताल से निकलते ही 200 मीटर की दूरी पर CNG पंप के पास 100 फुटा रोड पर सुनसान रास्ते पर उसे नगला टीन का रहने वाला बबलू मौर्य मिल गया।

दोनों पहले से एक दूसरे को जानते हैं। 3 साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों का रिश्ता भी तय हो चुका है। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। बबलू ने तमंचा निकाल लिया। युवती को गोली मार दी, जो उसकी आंख के पास से रगड़ती हुई निकल गई।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। युवती से घटना के बारे में जानकारी ली। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button