WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Gorakhpur News: गोरखपुर राप्ती नदी में अगले सप्ताह से चलेगी शिकारा, जानिए क्या होगा किराया – Dixit Times
ताजा खबर

Gorakhpur News: गोरखपुर राप्ती नदी में अगले सप्ताह से चलेगी शिकारा, जानिए क्या होगा किराया

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि राप्ती नदी में शिकारा चलना गर्व की बात है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रामगढ़ताल के साथ ही राप्ती नदी को भी विकसित किया जा रहा है।राप्ती नदी में अगले सप्ताह से शिकारा नाव चलने लगेंगी। एक साथ पांच से छह लोग इस पर बैठ सकेंगे। आधे घंटे का किराया 250 रुपये होगा।शिकारा को नीले रंग के कपड़े से ढका गया है। इसमें सोफा व मसनद भी लगाया गया है। लोग बैठकर पानी की लहरों के बीच बैठक भी कर सकेंगे। शिकारा में स्नैक्स की भी व्यवस्था रहेगी। अलग से भुगतान कर इसे लिया जा सकेगा। शिकारा 15 मिनट में तकरीबन एक किलोमीटर चलेगी।
राप्ती नदी में बहाव को देखते हुए नाव में छोटा मोटर भी लगाया गया है। धारा के विपरीत जब शिकारा जाएगी तो इसे मोटर से चलाया जाएगा। वापसी में चप्पू की सहायता से संचालित किया जाएगा। मोटर से आवाज नहीं निकलेगी, इसलिए इस पर पूरा आनंद शिकारा जैसा ही मिलेगी।नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि राप्ती नदी में शिकारा चलना गर्व की बात है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रामगढ़ताल के साथ ही राप्ती नदी को भी विकसित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button