अफगानिस्तान में जंग लड़े सैनिकों से मेडल छीनेगा ऑस्ट्रेलिया:प्रैक्टिस के लिए 39 लोगों को मार डाला था, अब इन पर मुकदमा चलेगा
ऑस्ट्रेलिया में कई सीनियर डिफेंस मिलिट्री कमांडरों का सर्विस मेडल छीन लिया जाएगा। अलजजीरा के मुताबिक इन्हें अफगानिस्तान में वॉर क्राइम्स करने का दोषी पाया गया है। ऑस्ट्रेलियाई संसद में रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने गुरुवार को इसकी घोषणा की गई।
साल 2020 में ब्रेरेटन रिपोर्ट जारी हुई थी। इसमें सबूत मिले थे कि ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों ने अफगानिस्तान में जंग के दौरान गैरकानूनी तरीके से 39 लोगों को मार डाला था। रक्षा मंत्री मार्लेस ने कहा कि ये हमारे लिए हमेशा राष्ट्रीय शर्म का विषय बना रहेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक मार्लेस ने उन सैनिकों के नाम नहीं बताए जिनके पुरस्कार छीन लिए गए हैं। हालांकि स्थानीय मीडिया के मुताबिक इनकी संख्या करीब 10 बताई गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि इन सैनिकों पर मुकदमा चलाने पर विचार किया जा रहा है।