WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
फिरोजाबाद के चार शिक्षकों की अमेठी पुलिस को तलाश:फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कर रहे थे नौकरी, फिरोजाबाद पहुंची क्राइम ब्रांच टीम – Dixit Times
ताजा खबर

फिरोजाबाद के चार शिक्षकों की अमेठी पुलिस को तलाश:फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कर रहे थे नौकरी, फिरोजाबाद पहुंची क्राइम ब्रांच टीम

फिरोजाबाद में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षक की नौकरी पाने वाले फिरोजाबाद के 4 शिक्षकों को अमेठी पुलिस तलाश कर रही है। उनकी तलाश में अमेठी से चलकर पुलिस फिरोजाबाद पहुंची। लेकिन वह यहां भी नहीं मिले। उसके बाद पुलिस वापस लौट गई।

कौशलेंद्र यादव पुत्र एसएस यादव निवासी गांव मेहराबाद थाना शिकोहाबाद, अनुज कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी गांव जेवड़ा मक्खनपुर, भारतेंदु पुत्र तिलक सिंह निवासी मेला वाला बाग शिकोहाबाद और सत्येंद्र पुत्र जनक सिंह निवासी गांव रहचटी शिकोहाबाद की तलाश में अमेठी पुलिस फिरोजाबाद पहुंची। जहां इन चारों आरोपियों के घरों पर पुलिस पहुंची, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।

अमेठी पुलिस ने बताया कि इन्होंने अमेठी जिले में काफी दिनों तक नौकरी की और भारी भरकम तनख्वाह लेकर विभाग को चूना भी लगाया। अमेठी पुलिस अब इन गुरुओं की तलाश कर रही है। वहीं, अमेठी के गौरीगंज थाना क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक बीआर पांडेय ने बताया कि इस मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है। फिरोजाबाद पुलिस ने इन जालसाजों की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

Related Articles

Back to top button