WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
MP: शादी के दौरान जश्न में हर्ष फायर, गोली लगने से दूल्हे के पिता की मौत – Dixit Times
ताजा खबर

MP: शादी के दौरान जश्न में हर्ष फायर, गोली लगने से दूल्हे के पिता की मौत

इंदौर/उज्जैन.शादी के दौरान जश्न में हर्ष फायर के दौरान दूल्हे के पिता की मौत हो गई। घटना ​​उज्जैन के बड़नगर के जांदला गांव की है। धार के मंसूर पटेल बेटे शेखर की बारात लेकर रविवार को यहां आए थे। कुछ लोग जश्न में फायरिंग कर रहे थे। मंसूर भी उनके बीच पहुंचे, जहां एक गोली उन्हें लगी और वे जमीन पर गिर पड़े। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश रही है। मातम में बदल गया शादी का जश्न …
– पुलिस के मुताबिक जांदला निवासी मोहब्बत अली पटेल की बेटी मुस्कान (19) के निकाह के लिए धार जिले के बालोदा गांव से नायता पटेल समाज के दूल्हा शेखर पिता मंसूर पटेल (22) की बरात यहां आई थी।
– यहां विधिपूर्वक मुस्कान व शेखर का निकाह हुआ। इसके बाद शेखर का प्रोसेशन गांव के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। खुशी का इजहार करने के लिए बरात के साथ आए एक दर्जन लोग हर्ष फायर कर चल रहे थे।
– इस दौरान ईदगाह चौराहे के समीप एक व्यक्ति द्वारा लापरवाहीपूर्वक हर्ष फायर करने पर दूल्हे के पिता मंसूर अजमेरी पटेल (43) को गोली लग गई। गोली लगते ही वे वहीं जमीन पर गिर गए।
– इसके बाद बराती सहित ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तुरंत ही उन्हें शासकीय चिकित्सालय बड़नगर ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
– इसकी जानकारी लगते ही गांव में विवाह समारोह की खुशी गम में बदल गई। वहां परिजनों के रो-रोकर बुरे हाल हो गए।
पुलिस ने क्या कहा?
– एसडीओपी सतीश आर्य के मुताबिक शादी में चल रहे वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान की जाएगी। मामले में आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304 में प्रकरण दर्ज किया है।
– पुलिस फायरिंग कर रहे लोगों की तलाश कर रही है। बंदूकों के लायसेंस की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button