WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
फिरोजाबाद में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:मैनपुरी के 10 यात्री घायल, बटेश्वर मंदिर से कावड़ चढ़ाकर लौट रहे थे – Dixit Times
ताजा खबर

फिरोजाबाद में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:मैनपुरी के 10 यात्री घायल, बटेश्वर मंदिर से कावड़ चढ़ाकर लौट रहे थे

फिरोजाबाद में सावन के पहले सोमवार को बटेश्वर नाथ मंदिर पर कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली सवार श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में 10 श्रद्धालु घायल हो गए। 2 को जिला अस्पताल तो बाकी को सिरसागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद मैनपुरी के थाना बरनाहल क्षेत्र के नगला बाग से कई श्रद्धालु बटेश्वर नाथ महाराज के दर्शन करने और कांवड़ चढ़ाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से गए थे। जहां पूजा अर्चना कर कावड़ चढ़ाने के उपरांत वह सभी वापस लौट रहे थे। तभी थाना सिरसागंज क्षेत्र के अहमदपुर रोड पर अचानक चालक को झपकी आ गई और ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर खाई में पलट गई।

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

दो जिला अस्पताल, 8 को सिरसागंज में कराया गया भर्ती

हादसे में जगनेश कुमारी व अशोक कुमार सहित 10 श्रद्धालु घायल हो गए। श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। मौके पर जुटी राहगीरों की भीड़ ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भिजवाया। इनमें से दो घायलों को जिला अस्पताल और बाकी 8 को सिरसागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

इंस्पेक्टर सिरसागंज का कहना है कि ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई थी, जिसमें तकरीबन 10 श्रद्धालु घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button