WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
काले तेल के गोदामों पर पुलिस का छापा – Dixit Times
ताजा खबर

काले तेल के गोदामों पर पुलिस का छापा

मथुरा। फरह क्षेत्र में पुलिस ने काले तेल के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान कई थानों की पुलिस की घेराबंदी से काले तेल के गोदामों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से पांच टैंकर बरामद करने के साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

तेल माफियाओं में मची खलबली

सीओ रिफायनरी अनुपम सिंह ने कई थानों की पुलिस के साथ भीमनगर पहुंच कर काले तेल माफियाओं के गोदामों पर छापा मारा। छापे के दौरान पांच लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए, वहीं कई लोग मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने गोदाम में खड़े पांच टैंकरों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से तेल माफियाओं में खल भली मच गई है।

गहरी हैं गैरकानूनी धंधे की जड़ें

पूर्व में भी काले तेल माफिया चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फरह इलाके में काले तेल का धंधा कई गावों में होता है। ऊंची-ऊंची चारदीवारों के पीछे यहां काले तेल का धंधा जारी है। हैरानी की बात तो यह है कि काले तेल का गैर कानूनी धंधा लम्बे अर्से से पुलिस की नाक के नीचे होता आ रहा है।

 

Related Articles

Back to top button