राजनीतिकराजनीतिक समाचार

जुबानी जंग के बीच निशिकांत दुबे का मनसे प्रमुख पर तंज, बोले- मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी

रांची । भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को राज ठाकरे पर हमले तेज करते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी। दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता ने लोकसभा सदस्य पर निशाना साधने के लिए कुछ देर हिंदी में बात की थी।
राज ठाकरे ने कहा था कि तुम मुंबई आओ। मुंबई के समंदर में डूबो-डूबो कर मारेंगे। ठाकरे ने कार्यक्रम के दौरान हिंदी में यह बातें कही थीं। उन्होंने महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर निशिकांत दुबे की ओर से उन पर किए गए ‘तुमको पटक पटक के मारेंगे’ तंज पर निशाना साधा था। निशिकांत दुबे ने ‘एक्स’ सवाल करते हुए पूछा, ‘मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?’
‘मराठी मानुस’ के मुद्दे पर जोरदार रणनीति के लिए जाने जाने वाले राज ठाकरे स्कूलों में कक्षा 1 से तीसरी भाषा शुरू करने के भाजपा नीत सरकार के फैसले के विरोध में हैं। इसे लेकर वे अपने चचेरे भाई और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ आ गए हैं। हालांकि, सरकार ने बाद में इस आदेश को रद्द कर दिया था।
भाजपा सांसद दुबे ने उन पर और हिंदी के खिलाफ अभियान पर हमला किया था। दरअसल, मुंबई में कई लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। घटनाएं मराठी न बोल पाने की वजह से हुई थीं। इस बीच राज ठाकरे ने अपने पार्टी कार्यकतार्ओं से कहा था कि अगर वे अपने आंदोलन के दौरान किसी की पिटाई करने का फैसला करते हैं तो उसका वीडियो न बनाएं।

Related Articles

Back to top button