कितना होना चाहिए आपका वजन, जानिए इसे कंट्रोल करने के TIPS

हेल्थ डेस्क। पुरुषों की कमर का घेरा 102 सेमी. यानी 40 इंच से ज्यादा और महिलाओं की कमर का घेरा 88 सेमी. (35 इंच) से अधिक हो, तो उन्हें टाइप 2 डायबिटीज, हाई BP,हार्ट डिजीज जैसी सीरियस बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए एक्सपर्ट अपने वजन पर नजर रखने की सलाह देते हैं। अब सवाल यह उठता है कि कैसे पता किया जाए कि हमारा वजन ठीक है या ज्यादा? इसका जवाब है BMI यानी बॉडी मास इन्डेक्स। 1990 के अंत में BMI का फॉर्मूला आया, जो वर्तमान दौर में मोटापा जांचने का इंटरनेशनल और सर्वमान्य मानक है। अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली के चीफ बेरिएटिक सर्जन, डॉ. आशीष भनौतका कहना है BMI के फॉर्मूले के अलग-अलग परिणाम बताते हैं कि किसी का वजन सामान्य है या सामान्य से ज्यादा। इसी आधार पर आइडियल वेट का पता लगाया जा सकता है। क्या है मेटाबॉलिज्म से संबंध….
आमतौर पर BMI ज्यादा होने का अर्थ निकाला जाता है कि बॉडी का मेटाबॉलिज्म रेट कम है। मेटाबॉलिज्म बॉडी में लगातार चलने वाली कैमिकल प्रोसेस है, जिससे खाना डाइजेस्ट होकर एनर्जी, फैट में बदलता है। इससे बॉडी को नए सेल्स बनाने और काम करने के लिए एनर्जी मिलती है। मेटाबॉलिज्म कम होने पर शरीर खाने से मिली पर्याप्त कैलोरी खर्च नहीं कर पाता। यही एक्स्ट्रा कैलोरी फैट बनकर बॉडी में जमा होने लगती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। डॉ. आशीष बता रहे हैं कैसे आप अपना BMI निकाल सकते हैं और क्या है इस स्केल के मायने।