WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
जेलेंस्की ने PM मोदी से मदद मांगी:मंत्री बोलीं- भारत के पाकिस्तान-चीन से रिश्ते ठीक नहीं, खतरा पहचानें; रूस के कदम से सबक लें – Dixit Times
अंतरराष्ट्रीय

जेलेंस्की ने PM मोदी से मदद मांगी:मंत्री बोलीं- भारत के पाकिस्तान-चीन से रिश्ते ठीक नहीं, खतरा पहचानें; रूस के कदम से सबक लें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। इसमें अतिरिक्त मानवीय सहायता भेजने को कहा है। उधर, यूक्रेनी डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर एमिन झापरोवा ने ये पत्र एक बैठक के दौरान विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को दिया। पत्र में दवाओं और मेडिकल इक्विपमेंट्स समेत अतिरिक्त मानवीय सहायता देने की बात लिखी है।

वहीं, यूक्रेनी डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर एमिन झापरोवा ने भारत को चीन और पाकिस्तान को लेकर सलाह दी। उनका कहना है कि भारत उन दुश्मनों को पहचाने जो सोचते हैं कि वो गलत करने के बाद बचकर निकल जाएंगे। माना जा रहा है कि उनका इशारा भारत के पड़ोसी देश- चीन और पाकिस्तान की तरफ था।

नई दिल्ली में आयोजित इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स को संबोधित करते हुए एमिन झापरोवा ने कहा- पिछले साल यूक्रेन पर हुए रूसी हमले से पहले की घटनाएं इस बात का उदाहरण हैं कि खराब पड़ोसियों से कैसे निपटा जाना चाहिए। चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते मुश्किल रहे हैं। क्रीमिया में जो हुआ, उससे भारत को सबक लेना चाहिए। जब भी कुछ गलत होता है अगर उसे रोका न जाए तो वो बड़ी समस्या बन जाता है।

2014 में रूस ने क्रीमिया पर कब्जा किया था
दरअसल, 2014 में रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया पर हमला करके उस पर कब्जा कर लिया था। 2016 में यूक्रेन समझ गया था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। उस समय पुतिन ने यूक्रेन की सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती कर दी थी।

यूक्रेन, भारत को सलाह देने की स्थिति में नहीं
हालांकि, झापरोवा ने भारत-रूस ऑयल डील का जिक्र करते हुए साफ कर दिया कि यूक्रेन भारत को ये बताने की स्थिति में नहीं है कि उसे अन्य देशों के साथ कैसे रिश्ते बनाए रखने चाहिए। दरअसल, यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए। बावजूद इसके भारत, रूस से सस्ता तेल खरीद रहा है और इसके जरिए अपने नागरिकों को राहत दे रहा है।

हम भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं : झापरोवा
यूक्रेन की डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर एमिन झापरोवा ने कहा- हम भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं। उन्होंने नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोवाल की रूस यात्रा का जिक्र करते हुए कहा- यूक्रेन, जंग को लेकर PM मोदी समेत वर्ल्ड लीडर्स के रिएक्शन देख रहा है। हमारी नजर लीडर्स की विजिट्स पर भी है। NSA अजीत डोवाल तीन बार मॉस्को गए। अगर वो यूक्रेन आते हैं तो उनका स्वागत है। हम चाहते हैं कि वो यूक्रेन आएं।

झापरोवा ने भारत को विश्व-गुरु बताया
भारत को विश्व-गुरु बताते हुए यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री ने कहा- हम भारत को विश्व-गुरु के तौर पर देखते हैं। कुछ देश होते हैं जो दोस्ती और शांति के बदले जंग में भरोसा करते हैं, लेकिन भारत विश्व-गुरु के तौर पर अहम रेल अदा कर सकता है। हम जंग खत्म कराने की कोशिशों का स्वागत करते हैं।

यूक्रेन चाहता है जेलेंस्की G-20 को संबोधित करें
वहीं, उन्होंने G-20 में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को न्यौता दिए जाने की बात उठाई। उन्होंने कहा- भारत इस साल G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत राष्ट्रपति जेलेंस्की को बुलाकर जंग से पैदा हुए संकट पर प्रकाश डाल सकता है। सितंबर 2023 में होने वाले G-20 समिट को संबोधित करने में प्रेसिडेंट जेलेंस्की को भी खुशी होगी।

Related Articles

Back to top button