Uncategorized

अलीगढ़ में जलती चिता से निकाली गई महिला की लाश:मायके वालों के बिना हो रहा था अंतिम संस्कार, बोले- बेटी को ससुराल वालों ने मार डाला

अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नव विवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। इसके बाद ससुराल के लोगों ने इसकी सूचना किसी को भी नहीं दी। बिना पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दिए ही ससुरालजन नव विवाहिता का अंतिम संस्कार कर रहे थे। चिता को मुखाग्नि दे दी गई थी।

इससे पहले गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर मायके के लोग जहां एक ओर नवविवाहिता के ससुराल पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर क्षेत्रिय पुलिस भी मौके पर पहुंची। जलती हुई चिता को बुझाकर विवाहिता के शव को बरामद किया गया। इसके बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Related Articles

Back to top button