WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
महिला रोते हुए बोली- कर्मचारी सीढ़ी लगाकर घर में घुसे, बहू को छेड़ रहा था; जेई का मोबाइल छीना – Dixit Times
अन्य

महिला रोते हुए बोली- कर्मचारी सीढ़ी लगाकर घर में घुसे, बहू को छेड़ रहा था; जेई का मोबाइल छीना

मलिहाबाद/ मलिहाबाद इलाके में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जेई साहब की मोबाइल छीन लिया। गाली-गलौच और मारपीट की गई।

हमलावरों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में घुस आए। बहू से छेड़खानी करने लगे। जिसके बाद उन्होंने मारपीट कर बहू को बचाया।

वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि बिजली चोरी की जांच करने गए थे। हमलावर के घर में अवैध कनेक्शन लगा था। कार्रवाई के दौरान उन्होंने हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने मलिहाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिजली विभाग के जेई त्रिभुवन राम अपनी टीम के सदस्य सोनू शर्मा, अमरेश मौर्या, दिनेश विनय के साथ मालिहाबाद के चाैधराने में बिजली चोरी की शिकायत पर गुरुवार की सुबह जांच करने गए थे। घर-घर जाकर कनेक्शन चेक कर रहे थे।

इसी मोहल्ले में जब अनीश के घर पहुंचे तो घरेलू कनेक्शन पर इनकमिंग केबल को काटकर बाईपास किया गया। जिससे तीन बैटरी-ई- रिक्शा चार्ज किया जा रहा था। बिजली कर्मियों का कहना है कि उन्होंने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, अनीस और उनके परिवार के लोग इसका विरोध करने लगे।

परिवार के सभी लोग गाली-गलौच और मारपीट करने लगे। घर में रखे डंडे, कुर्सी, बर्तन और ईंट पर से हमला कर दिया। बिजलीकर्मी किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। उन्होंने हमले की जानकारी अधिकारियों को दी। मलिहाबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button