WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
UP: एटा के गुरुकुल में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस – Dixit Times
अन्यताजा खबर

UP: एटा के गुरुकुल में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

गुरुकुल प्रशासन के लोग जब सुबह घूमने के लिए निकले, तो उन्होंने युवक की लाश को देखा। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गुरुकुल में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह के समय गुरुकुल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित विद्यापीठ गुरुकुल में बुधवार की सुबह खून से लथपथ युवक की लाश मिली। युवक के सिर में चोंट के निशान हैं। गुरुकुल प्रशासन की ओर से पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

Related Articles

Back to top button