WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
जोशीमठ में बारिश और बर्फबारी से परेशान हुए लोग, घरों में आई दरारें बढ़ने का खतरा है – Dixit Times
अन्यताजा खबर

जोशीमठ में बारिश और बर्फबारी से परेशान हुए लोग, घरों में आई दरारें बढ़ने का खतरा है

इंडिया टीवी एक बार फिर सुई गांव पहुंचा। बातचीत के दौरान यहां के लोगों ने समस्याएं बताई। अपना घर देखने आई एक महिला ने कहा कि ‘होटल में दूध नहीं मिल रहा। बच्चे छोटे हैं। 1 लाख 40 हजार से क्या होगा हम सब कुछ खो चुके हैं।’जोशीमठ में बारिश के बाद अब बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। घरों में आई दरारें और भू-धंसाव बारिश और बर्फबारी के चलते और बढ़ सकता है। जो लोग अपना मकान छोड़कर होटलों में रहने के लिए चले गए हैं, वो हर सुबह अपने टूटे हुए घर की हालत देखने आते हैं। बर्फबारी के बीच इंडिया टीवी एक बार फिर सुई गांव पहुंचा। बातचीत के दौरान यहां के लोगों ने समस्याएं बताई। अपना घर देखने आई एक महिला ने कहा कि ‘होटल में दूध नहीं मिल रहा। बच्चे छोटे हैं। 1 लाख 40 हजार से क्या होगा हम सब कुछ खो चुके हैं।’

बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

इससे पहले गांव के एक घर के बारे में हमने बताया था। इस घर में लड़की की शादी थी। बर्फबारी के चलते यह घर और कमजोर हो गया है। राज्य मौसम विभाग के मुताबिक 24 जनवरी से 27 जनवरी को उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार 24 और 25 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट है।

258 परिवार अस्थायी रूप से विस्थापित

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव की बात करें तो अब तक यहां 258 परिवार अस्थायी रूप से विस्थापित किये जा चुके हैं, जिनके सदस्यों की संख्या 865 है। जोशीमठ में बुधवार को लोकनिर्माण विभाग के डाक बंगले के साथ दो निजी भवनों को तोड़े जाने का आदेश जिलाधिकारी ने दे दिया।

 

Related Articles

Back to top button