Florida Mass Shooting: अमेरिका के फ्लोरिडा में ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में कुछ बदमाशों ने चलती गाड़ी से ताबड़तोड़ फायरिंग कर 10 लोगों को घायल कर दिया।
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार अलग-अलग शहरों से इस तरह के वारदात सामने आ रहे हैं। इस बार फ्लोरिडा शहर में कुछ बदमाशों ने चलती गाड़ी से ताबड़तोड़ फायरिंग कर 10 लोगों को घायल कर दिया। अमेरिकी पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ बदमाश सेडान गाड़ी से आए थे। यह गाड़ी एक जगह धीमी हो गई फिर बदमाशों ने खिड़की नीचे कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और कुछ ही देर में वे सभी फरार हो गए। पुलिस इस वाहन की तलाश में जुट गई है।